रामदेव के घी पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान, बोले- 900 रुपये लागत तो 500 में बिक्री? कैसे

HIGHLIGHTS
- बृजभूषण ने अपने बयान को साल 2022 की घटना से जोड़ा।
- उन्होंने बताया कि अगले दिन बालकृष्ण ने उन्हें फोन किया था।
- उन्होंने 30 किलो दूध से एक किलो घी बनने की बात कही।
अयोध्या पहुंचे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु रामदेव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला साल 2022 का है। एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लोगों को समझाते हुए उन्होंने कहा था कि गाय पालें, अपनी सब्जियां खुद उगाएं और अपना दूध-घी तैयार करें। उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं करने पर रामदेव का घी खाने से बच्चे सेहतमंद नहीं बनेंगे।
बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि अगले दिन बालकृष्ण ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे सवाल किया कि अगर 30 किलो गाय के दूध से एक किलो घी तैयार होता है और दूध की कीमत 30 रुपये प्रति किलो है, तो इसकी लागत 900 रुपये होती है। ऐसे में जिस चीज को बनाने में 900 रुपये खर्च होते हैं, उसे 500 रुपये में कैसे बेचा जा सकता है? उन्होंने कहा कि उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला।
बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि अगर मानहानि के दावे की बात करें तो यह भी एक तरह की अच्छी पब्लिसिटी है। उन्होंने कहा कि आज मिलावटी घी, तेल और खाने-पीने की चीजें बाजार में बिक रही हैं। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि इसके लिए सिर्फ रामदेव जिम्मेदार हैं, लेकिन उनके मुताबिक रामदेव मिलावट करने वालों के सरगना जरूर हैं।
उन्होंने कहा कि देर-सवेर सरकार को मिलावट के खिलाफ अभियान चलाना ही पड़ेगा। उनका कहना है कि बीमारियां और कैंसर बढ़ रहे हैं और अब खाने-पीने की चीजों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.