100 विधायक लाओ, सीएम बन जाओ: यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को अखिलेश का ऑफर

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर ऑफर पॉलिटिक्स चर्चा में आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान और सिंगापुर दौरे के दौरान सत्ता पक्ष के भीतर सेंध लगाने की कोशिशें तेज हो रही हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य या ब्रजेश पाठक अपने साथ 100 विधायकों को लाएंगे, तो विपक्ष उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में पूरा समर्थन देगा। उन्होंने इसे एक स्पष्ट संदेश बताते हुए कहा कि दोनों उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं और केवल सही मौके की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
CM योगी का विदेश दौरा और राजनीतिक हलचल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिन के दौरे पर जापान और सिंगापुर जा रहे हैं, जहां वे बड़ी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस बीच, विपक्षी दलों ने सत्ता पक्ष में विवाद और मतभेद भुनाने की रणनीति तेज कर दी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो पहले 100 विधायक लेकर आएगा, उसे मौका मिलेगा, और जो नहीं लाएगा, वह मौका खो देगा। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी हवा और गर्म हो गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.