गोंडा में शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में काजल-राजा निषाद समेत 60 पर केस

HIGHLIGHTS
- विनोद साहनी की 10 सितंबर को उपचार के दौरान मौत हुई थी।
- पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया था।
- 11 सितंबर को अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।
गोंडा। रेक्सडिया गांव निवासी और बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में काजल निषाद, राजा निषाद समेत करीब 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
परसपुर थाने के उपनिरीक्षक आकाश दीप ने अपनी तहरीर में बताया कि रेक्सडिया निवासी विनोद कुमार साहनी के साथ नौ सितंबर को मारपीट हुई थी। उपचार के दौरान 10 सितंबर को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे।
11 सितंबर की सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान काजल निषाद, राजा निषाद और 50 से 60 अज्ञात लोग मृतक के घर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, लोगों को बरगलाकर शव को घर से उठवाया गया और दोपहर करीब 12 बजे चचरी-भौरीगंज मुख्य मार्ग पर रख दिया गया। इसके बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई और आवागमन बाधित हो गया।
एफआईआर में कहा गया है कि कई घंटे तक आम लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। तहरीर में एंबुलेंस के फंसने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने का भी उल्लेख किया गया है।
थानाध्यक्ष केजी राय ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.