भारत-चीन सीमा विवाद पर चीन का बयान, कहा- हालात फिलहाल सामान्य और स्थिर
By Hitesh — August 12, 2026

HIGHLIGHTS
- चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बयान दिया
- पिछले सप्ताह सीमा मामलों पर वर्किंग मैकेनिज्म की 36वीं बैठक हुई
- दोनों देशों ने राजनयिक और सैन्य माध्यमों से बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई
Author: — Dainik Dehat
बीजिंग। चीन ने बुधवार को कहा कि चीन-भारत सीमा पर मौजूदा हालात सामान्य तौर पर स्थिर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीनी सेना की गतिविधियां बढ़ने की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उनसे सवाल किया गया था कि क्या हाल में भारत के साथ कोई सैन्य घटना हुई है और क्या चीन ने उस राज्य के पास अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाई हैं, जिसे बीजिंग दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है।
सीमा पर स्थिति आम तौर पर स्थिर: चीन
गुओ जियाकुन ने कहा, ‘चीन-भारत सीमा पर हालात फिलहाल आम तौर पर स्थिर हैं।’ उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह चीन और भारत के बीच सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए वर्किंग मैकेनिज्म की 36वीं बैठक हुई थी।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संवाद जारी रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए हैं।
भारत ने कहा था सीमा पर शांति जरूरी
भारत ने मंगलवार को कहा था कि वह चीन के साथ सीमा से जुड़े मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर शांति और स्थिरता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीमा की स्थिति ही दोनों देशों के संबंधों की दिशा तय करेगी।
यह बयान अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में चीनी सैनिकों के आक्रामक रवैये की खबरों के बीच आया था।
अरुणाचल पर चीन के दावे को भारत ने किया खारिज
नई दिल्ली ने अरुणाचल प्रदेश में 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं की आधिकारिक पहचान उनके मानक नामों से करने के फैसले पर बीजिंग की आलोचना को भी खारिज कर दिया।
भारत ने स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश देश का अटूट और अभिन्न हिस्सा है और कोई भी चीज इस निर्विवाद सच्चाई को बदल नहीं सकती।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.