सीएम रेखा ने दान किए शरीर के 14 अंग: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पेश की अनूठी मिसाल

HIGHLIGHTS
- दिल, किडनी, लीवर और फेफड़ों के दान का संकल्प।
- हाथ और आंख की कॉर्निया भी दान करने की घोषणा।
- हड्डियों, त्वचा और हार्ट वाल्व समेत कई ऊतकों का भी दान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मानवता और परोपकार की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने शरीर के विभिन्न अंगों और ऊतकों का महादान करने का संकल्प लिया है। उनके इस फैसले से चिकित्सा जगत के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगने की बात कही जा रही है।
क्या-क्या किया दान का संकल्प?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिन प्रमुख अंगों और ऊतकों को दान करने का संकल्प लिया है, उनमें दिल, आंत, अग्नाशय, लीवर, किडनी, फेफड़े, हाथ और आंख की कॉर्निया शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने हड्डियों, हार्ट वाल्व, त्वचा, कार्टिलेज/लिगामेंट/टेंडन, रक्त वाहिकाओं और एमनियन जैसे महत्वपूर्ण ऊतकों को भी दान करने की घोषणा की है।
अंगदान को लेकर भ्रांतियां होंगी दूर
मुख्यमंत्री के इस कदम की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सराहना की जा रही है। जानकारों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लिया गया यह संवेदनशील संकल्प समाज में अंगदान को लेकर मौजूद भ्रांतियों को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही, इससे आम नागरिक भी इस नेक कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।
जनसेवा और परोपकार ही राष्ट्र सेवा
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से संदेश दिया गया है कि जनसेवा और परोपकार राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय अंगदान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने की बात कही गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.