राम मंदिर चढ़ावे की गिनती फिर शुरू, दो शिफ्टों में होगी निगरानी; शोभनाथ मिश्र बने गणना प्रभारी

HIGHLIGHTS
- राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू कर दी गई है।
- श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्र को नया गणना प्रभारी नियुक्त किया है।
- चढ़ावे की गणना में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रत्येक शिफ्ट में 10 से 12 लोगों की टीम तैनात की गई है।
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए जाने वाले चढ़ावे की गिनती दोबारा दो शिफ्टों में शुरू कर दी गई है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्र को नया गणना प्रभारी नियुक्त किया है। यह व्यवस्था चढ़ावा चोरी के मामलों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू की गई है।
भारतीय स्टेट बैंक के परीक्षण के बाद चढ़ावे की गणना की नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक शिफ्ट में 10 से 12 लोगों की टीम गणना का काम करेगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक चलेगी। यह व्यवस्था शनिवार से प्रभावी हो गई है।
ट्रस्ट ने गणना कार्य की निगरानी के लिए चार कर्मियों की तैनाती की है, जिसमें एक पूर्व सैनिक भी शामिल हैं। सुरक्षा प्रभारी कैप्टन केके तिवारी को रोजाना की गणना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पूर्व सैनिक एसपी दुबे, शेषमणि तिवारी और शोभनाथ मिश्र को ट्रस्ट प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.