जम्मू और कश्मीर
राजोरी में सीआरपीएफ जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

जम्मू‑कश्मीर के राजोरी जिले में मंगलवार को एक सीआरपीएफ जवान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के अनुसार यह घटना तंदवाल क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुई। घायल जवान को राजोरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। गोली लगने की परिस्थितियों की जांच के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.