देहरादून में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सत्यम चौहान केस का आरोपी घायल; साथी फरार

HIGHLIGHTS
- पटेल नगर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
- अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे में भाग निकला।
- पुलिस फरार आरोपी की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के तौर पर हुई है। आरोप है कि कुछ दिन पहले अंकित चौहान ने शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
बैंककर्मी सत्यम पर हमले में महिला मित्र का नाम सामने आया
बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम चौहान को गोली मारे जाने के मामले में एक युवती की भूमिका सामने आई थी। अभियुक्त ने बताया कि घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से उसे रास्ते से हटाने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
पुलिस के अनुसार, तय रकम में से बाकी राशि लेने के लिए अभियुक्त अपने साथी के साथ दोबारा देहरादून आया था। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
मुठभेड़ के दौरान अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।
फरार साथी की तलाश में सर्च अभियान
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान पहले भी आपराधिक घटनाओं के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.