उत्तराखंड
उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

HIGHLIGHTS
- विधायक श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे।
- उफल्डा के पास सामने से आए वाहन ने जोरदार टक्कर मारी।
- टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा श्रीनगर से कीर्तिनगर जाते समय उफल्डा के पास हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विधायक विनोद कंडारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक, विधायक विनोद कंडारी अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उफल्डा के समीप सामने से आ रहे दूसरे वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल वह सुरक्षित हैं।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.