सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ 2026 का समापन, 3.35 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

HIGHLIGHTS
- न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।
- प्रतियोगिता में कुल 3 लाख 35 हजार खिलाड़ियों की भागीदारी रही।
- डीबीटी के जरिए खिलाड़ियों के बैंक खातों में भेजी जा रही धनराशि।
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खेल महाकुंभ 2026 का समापन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ पदक हासिल करने का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में आगे बढ़ने, अनुशासन अपनाने और असफलता के बाद दोबारा उठकर आगे बढ़ने का हौसला भी देते हैं।
सीएम धामी ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और शरीर स्वस्थ रहता है। राज्य सरकार का मानना है कि खेल उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद हैं। इसी सोच के साथ खेल महाकुंभ की शुरुआत की गई थी, ताकि प्रदेश के हर गांव में मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी से पीछे नहीं रहने देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की प्रतिभा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 11 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि भेजी जा रही है। इस बार खेल महाकुंभ में कुल 3 लाख 35 हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.