दिल्ली में 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

HIGHLIGHTS
- 50 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसें रवाना।
- दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा शुरू।
- तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन।
दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों के रोजमर्रा के आवागमन को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में लगी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 50 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की भी शुरुआत की। इसके साथ ही तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। हसनपुर और गाजीपुर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों को भी जनता के लिए समर्पित किया गया।
सरकार के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, वाहनों की सुरक्षित टेस्टिंग के लिए बेहतर व्यवस्था, एनसीआर कनेक्टिविटी के विस्तार और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से दिल्ली के परिवहन नेटवर्क को भविष्य के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज सिंह भी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.