दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने की तैयारी, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम समेत कई पाबंदियां

HIGHLIGHTS
- 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल उड़ाने वाली तोड़-फोड़ पर रोक
- 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण और तोड़-फोड़ गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी
- सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या 50% कम होगी
दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई अहम फैसले किए हैं। सरकार ने 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल उड़ाने वाली तोड़-फोड़ और बाहरी सिविल निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़-फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सरकार के आदेश के अनुसार, 1 नवंबर से दिल्ली के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है। सरकारी और निजी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत कम की जाएगी। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे, जबकि 50 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय से काम करेंगे।
दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक कार्यालयों के समय में बदलाव करने का भी फैसला लिया है। एमसीडी के अंतर्गत आने वाले दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, जीएनसीटीडी के तहत आने वाले कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुले रहेंगे।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी द्वारा संचालित और प्रबंधित पार्किंग इस नियम से बाहर रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.