फार्म हाउस में घुसने की कोशिश पड़ी भारी? रोशनदान में फंसा मिला युवक का शव

HIGHLIGHTS
- रोशनदान से शव को बाहर निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
- युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम शिक्षण संस्थान के पास स्थित एक फार्म हाउस के रोशनदान में शुक्रवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंसा मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और आशंका के अनुसार, युवक चोरी के इरादे से रोशनदान के जरिए फार्म हाउस में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने रोशनदान से निकाला शव
एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एसआरएम शिक्षण संस्थान के पास स्थित सारस्वत फार्म हाउस के बाथरूम के रोशनदान में एक युवक का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुए काफी मशक्कत के बाद शव को रोशनदान से खींचकर बाहर निकाला।
चोरी के इरादे से आने की आशंका
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आशंका है कि युवक फार्म हाउस में चोरी करने के उद्देश्य से अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और समय की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के रिकॉर्ड और अन्य माध्यमों के जरिए मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.