गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा; 4 की हालत गंभीर

HIGHLIGHTS
- हादसे के बाद मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला गया।
- निकाले गए लोगों में चार की हालत गंभीर है।
- एनडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव अभियान चला रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
10 लोगों को मलबे से निकाला गया
हादसे के बाद मलबे में दबे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव अभियान चला रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति मलबे के नीचे न फंसा हो।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल बचाव दल का पूरा ध्यान मलबा हटाने पर है। इसके बाद ही पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के संबंध में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.