गाजियाबाद: तीन नाबालिग बहनों ने की इमारत से कूदकर आत्महत्या

HIGHLIGHTS
- टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
- भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने ऊंची इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान गंवा दी।
- बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर घर में चल रहे विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।
- घटना मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।
- उस समय माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे।
- इसी दौरान तीनों बहनें अपने कमरे की खिड़की से नीचे कूद गईं।
गाजियाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने ऊंची इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर घर में चल रहे विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।
घटना मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। उस समय माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तीनों बहनें अपने कमरे की खिड़की से नीचे कूद गईं। हादसे के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
परिजनों के अनुसार तीनों बेटियां पिछले कुछ समय से मोबाइल और ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं। कोरोना काल के बाद उनकी पढ़ाई भी नियमित नहीं हो पाई थी। मृतक बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई गई है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिवार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहा था। पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। पुलिस ने तीनों बेटियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि किसी तरह का दबाव, ऑनलाइन गतिविधि या अन्य कारण इस कदम के पीछे तो नहीं था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना डिजिटल लत और बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.