हज यात्रा के लिए महिलाओं को एक और अवसर, महरम श्रेणी में शुरू होंगे आवेदन

HIGHLIGHTS
- आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी।
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर तय की गई है।
- महरम श्रेणी के लिए 500 सीटें निर्धारित हैं।
लखनऊ। हज-2027 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने महरम श्रेणी की महिलाओं को आवेदन का एक और मौका दिया है। इस श्रेणी में ऐसी महिलाएं शामिल हैं, जिनके भाई, पिता या पति हज यात्रा के लिए चयनित हो चुके हैं, लेकिन किसी कारणवश वे खुद आवेदन नहीं कर सकी थीं। अब ऐसी महिलाएं हज कमेटी की वेबसाइट के माध्यम से 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
महरम श्रेणी के लिए कुल 500 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाली महिला के पास 31 दिसंबर तक वैध और पठनीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान पासपोर्ट के पहले और आखिरी पृष्ठ, फोटो, आवासीय पते का प्रमाण और महरम से संबंध का प्रमाण अपलोड करना होगा। एक कवर में अधिकतम पांच आवेदन ही मान्य होंगे।
यदि आवेदन की संख्या 500 से अधिक होती है तो चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। बताया गया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज समय पर तैयार न होने के कारण वे हज यात्रा के लिए आवेदन नहीं कर पाई थीं। इसी को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उन्हें आवेदन का एक और अवसर दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.