हरियाणा भाजपा नेता के बेटे एकांश ढुल को यूपीएससी में मिला तीसरा स्थान

चंडीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार दोपहर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। इस बार चंडीगढ़ के एकांश ढुल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया।
इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। एकांश ढुल हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण ढुल के पुत्र हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार में तो खुशी का माहौल है ही, साथ ही चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी जश्न का माहौल है।
UPSC परिणाम और चयन विवरण
UPSC के मुताबिक, इस बार कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चुना गया है। श्रेणीवार चयन इस प्रकार है:
-
सामान्य (GEN): 317
-
ईडब्ल्यूएस (EWS): 104
-
ओबीसी: 306
-
एससी: 158
-
एसटी: 73
शिक्षा और तैयारी की कहानी
एकांश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में की। उन्होंने 10वीं की शिक्षा भवन विद्यालय, सेक्टर-27 से और 12वीं सेंट कबीर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-26 से पूरी की। इसके बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की।
ग्रेजुएशन के बाद एकांश ने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी शुरू की। उन्होंने लगातार प्रयास किए और पिछले वर्षों में भी सफलता पाई। वर्ष 2024 में उन्हें 342वीं रैंक और वर्ष 2025 में 295वीं रैंक मिली थी। इस बार लगातार मेहनत और अनुभव के चलते उन्होंने देश में तीसरा स्थान हासिल किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.