बरेली में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, सभी सुरक्षित

बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर में सोमवार दोपहर वायुसेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पायलट ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए हेलीकॉप्टर को किसान नन्हे शर्मा के खेत में सुरक्षित रूप से इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। पायलट की त्वरित निर्णय क्षमता के कारण हेलीकॉप्टर सुरक्षित रहा और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही वायुसेना ने दूसरा हेलीकॉप्टर मौके पर भेजा और सवार जवानों व अधिकारियों को एयरबेस तक सुरक्षित पहुँचाया। तकनीकी खराबी वाले हेलीकॉप्टर की प्राथमिक जांच वायुसेना अधिकारियों द्वारा की गई और तकनीकी टीम आगे की जांच में लगी हुई है।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर (ALH) नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था और तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित लैंडिंग की गई। जमीन पर किसी को चोट या नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग से ग्रामीणों में भारी उत्सुकता और भीड़ जमा हो गई। मौके पर मीरगंज के सीओ अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर और उप जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह तुरंत पहुंचे। पुलिस ने हेलीकॉप्टर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा बनाया और किसी को पास नहीं जाने दिया।
अधिकारीयों ने बताया कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और तकनीकी टीम खराबी की विस्तृत जांच कर रही है। ग्रामीण पायलट की सूझबूझ और वायुसेना की त्वरित कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.