मुजफ्फरनगर: गोवर्धन पूजा के बाद दो पक्षों में पथराव, पटाखों को लेकर चले लाठी-डंडे; 4 घायल

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के सरनावली गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।
- दिवाली की रात शुरू हुआ विवाद सोमवार शाम गोवर्धन पूजा के बाद फिर बढ़ गया।
- दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चले।
मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के सरनावली गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। संघर्ष में एक बुजुर्ग और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सोमवार शाम करीब 7 बजे हुई मारपीट और पथराव का वीडियो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिवाली की रात गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
उस समय किसी तरह मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन सोमवार शाम गोवर्धन पूजा के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। साथ ही एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। अचानक हुए इस संघर्ष से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
घायलों में बुजुर्ग और महिला भी शामिल
संघर्ष में घायल हुए लोगों में एक बुजुर्ग और महिला भी शामिल हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट और पथराव का वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। विवाद की शुरुआत दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुई थी, लेकिन गोवर्धन पूजा के बाद दोबारा हुई कहासुनी ने इसे हिंसक संघर्ष में बदल दिया।





















Comments are closed for this article.