वेटनरी ऑफिसर परीक्षा मामले में IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार हिरासत में, CID ने की पूछताछ

HIGHLIGHTS
- पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करने का आरोप
- फिलहाल उद्योग और वाणिज्य विभाग में एमएसएमई डायरेक्टर हैं
- कथित अनियमितताओं के समय KPSC में परीक्षा नियंत्रक थे
बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) द्वारा आयोजित वेटनरी ऑफिसर परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया गया है।
2016 बैच के आईएएस अधिकारी गंगवार को शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उनके सहयोग नहीं करने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।
नौ घंटे तक हुई पूछताछ
इससे पहले शुक्रवार को सीआईडी की टीम ने गंगवार से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। वह फिलहाल कर्नाटक के उद्योग और वाणिज्य विभाग में एमएसएमई डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। कथित अनियमितताओं के समय वह केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के तौर पर कार्यरत थे। इस साल मार्च में उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया था।
क्या है मामला?
23 अगस्त को केपीएससी की ओर से आयोजित एक परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेंगलुरु और बरेली में गंगवार के आवासों पर भी छापेमारी की थी।
मामला शुरुआत में विधान सौधा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन 28 जुलाई को इसे सीआईडी को सौंप दिया गया। आरोप है कि केपीएससी के अधिकारियों ने पशुपालन विभाग में वेटनरी अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं कीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.