इमरान खान की सेहत पर बढ़ी चिंता, बहन ने कहा- जेल में भाई को कुछ हुआ तो आसिम मुनीर होंगे जिम्मेदार

HIGHLIGHTS
- इमरान खान की बहन डॉ. उजमा ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई
- PTI ने जेल में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया
- पार्टी ने इमरान खान की आंखों की रोशनी प्रभावित होने का दावा किया
रावलपिंडी। अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है। इमरान खान की पार्टी और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि हिरासत के दौरान उनकी जान को खतरा है। इमरान खान की बहन डॉ. उजमा ने कहा कि उनके भाई ने उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि अगर जेल में उन पर जानलेवा हमला होता है, तो पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
पार्टी ने इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर जताई चिंता
73 वर्षीय इमरान खान वर्ष 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी पीटीआई लगातार आरोप लगा रही है कि उन्हें इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पार्टी का यह भी दावा है कि जेल में उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है, जिसके चलते उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है।
पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि जेल में रहने के दौरान इमरान खान की आंखों की रोशनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
पार्टी नेताओं ने सरकार को दी चेतावनी
इमरान खान की पार्टी के नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को जेल से रिहा नहीं किया गया तो स्थिति ऐसे मोड़ पर पहुंच सकती है, जहां इमरान खान की शांति की अपील के बावजूद भी शांति कायम करना मुश्किल हो सकता है।
सोहैल अफरीदी ने कहा कि उन्हें युवाओं की आंखों में क्रांति की ज्वाला दिखाई दे रही है और अगर इसे अभी नियंत्रित नहीं किया गया तो आगे इसे रोकना मुश्किल होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.