होली से पहले महंगाई का झटका ! कॉमर्शियल एलपीजी 31 रुपये महंगा

नई दिल्ली। होली से कुछ दिन पहले ही एलपीजी और हवाई ईंधन की कीमतों में बदलाव कर दिया गया है। 1 मार्च 2026 से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 31 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
शहरवार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
-
कोलकाता: 19 किलो सिलेंडर अब 1,875.50 रुपये, पहले 1,844.50 रुपये।
-
दिल्ली: 19 किलो सिलेंडर 1,768.50 रुपये, पहले 1,740.50 रुपये।
-
मुंबई: 19 किलो सिलेंडर 1,720 रुपये, पहले 1,692 रुपये।
-
चेन्नई: 19 किलो सिलेंडर 1,929 रुपये, पहले 1,899.50 रुपये।
14 किलो घरेलू एलपीजी का रेट
इंडियन ऑयल के अनुसार 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
-
दिल्ली: 853 रुपये
-
पटना: 951 रुपये
-
मुंबई: 852.50 रुपये
-
लखनऊ: 890.50 रुपये
एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) की कीमतों में वृद्धि
1 मार्च 2026 से एयरक्राफ्ट ईंधन की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
-
दिल्ली: 1 किलो लीटर एटीएफ अब 816.91 डॉलर (लगभग 96,638.14 रुपये), पहले 91,393.39 रुपये।
-
मुंबई: 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये।
-
कोलकाता: 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये।
-
चेन्नई: 812.32 डॉलर या 1,00,280.49 रुपये।
इस बदलाव से एयरलाइन्स और कॉमर्शियल कुकिंग व्यवसायों पर असर पड़ेगा, जबकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए कीमत स्थिर रखी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.