जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद

HIGHLIGHTS
- अशदार गली इलाके में संयुक्त सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया।
- अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।
- मौके से एक AK राइफल बरामद की गई।
जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में सेना ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है. शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
इस दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया. उसके पास से एके राइफल और युद्ध से जुड़ी अन्य सामाग्री बरामद की गई है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है.
बुगाम से सेना ने भारी मात्रा में किया था विस्फोटक सामान
इससे पहले भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ श्रीनगर ने कुलगाम के बुगाम में 26 अगस्त को भी एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था. इसमें तलाशी के दौरान पांच संदिग्ध लोगों के पकड़ा गया. युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया. इसमें चार एमएम पिस्तौर, चार पिस्तौल मैगजीन, दो हैंडग्रेनेड और गोला बारूद शामिल था. इन्हें आगे की जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया था.
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.