मीरापुर/जानसठ। कोटद्वार से गाजियाबाद जा रही एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, वेव सिटी, गाजियाबाद निवासी स्वरूप सिंह नेगी पुत्र रूद्र सिंह नेगी अपने परिवार के साथ आर्टिका कार से कोटद्वार से गाजियाबाद जा रहे थे। कार में उनके साथ नितांशु नेगी, स्वरूप सिंह की पत्नी जानकी नेगी और शमन विहार, दिल्ली निवासी हरीश पुत्र शिव सिंह भी सवार थे।
बताया गया कि बैराज और मोंटी होटल के बीच इसाक वाला जंगल के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार करीब 45 वर्षीय जानकी नेगी घायल हो गईं।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जानसठ सीएचसी भेजा। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.