राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में समझ और ज्ञान की कमी: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि आज की राजनीति और वैश्विक संबंधों में समझ और संवाद की जगह टकराव बढ़ता जा रहा है। उनका कहना था कि लोग धीरे-धीरे ज्ञान और विवेक से दूर होते हुए अंधकार की दिशा में बढ़ रहे हैं।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान दौर में चाहे घरेलू राजनीति हो या अंतरराष्ट्रीय संबंध, दूसरे के विचारों को समझने की कोशिश कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि असहमति को बातचीत से सुलझाने के बजाय कई बार हिंसक तरीके अपनाए जा रहे हैं, जो समाज और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति में भी इसी तरह का माहौल देखने को मिलता है। अगर किसी से मतभेद होता है तो संवाद करने की जगह उस व्यक्ति पर हमला करने या आक्रामक व्यवहार करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
राहुल गांधी यहां महात्मा गांधी और समाज सुधारक संत श्री नारायण गुरु की ऐतिहासिक मुलाकात के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों महान व्यक्तित्वों ने हमेशा हिंसा का विरोध किया और समाज में प्रेम, सम्मान, क्षमा और आपसी समझ को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.