'हम बीवी पगलू हैं...', असदुद्दीन ओवैसी ने बताया शादीशुदा जिंदगी में सुकून का फॉर्मूला

HIGHLIGHTS
- AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने खुद को 'बीवी पगलू' बताया।
- मीडिया से बातचीत में उन्होंने पत्नी और बच्चों के प्रति अपने प्यार का जिक्र किया।
- ओवैसी ने लोगों को शादीशुदा जिंदगी में सुकून पाने के लिए अपनी सलाह मानने को कहा।
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक अलग अंदाज सुर्खियों में है। ओवैसी ने सार्वजनिक मंच से अपनी निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए खुद को 'बीवी पगलू' बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली और सुकून बनाए रखने के लिए लोगों को एक खास सलाह भी दी।
मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत लगाव है। उन्होंने कहा, 'हम बीवी पगलू हैं। हमारी बीवी है, बच्चे हैं। हम बीवी पगलू हैं और हम आपसे भी कह रहे हैं कि अगर जिंदगी में असली सुकून पाना चाहते हैं, तो हमारी इस बात पर यकीन कर लीजिए। लोग हमारी दूसरी राजनीतिक बातों पर भले भरोसा न करें, मगर शादीशुदा जिंदगी की इस सलाह पर जरूर यकीन करें।'
सोशल मीडिया पर 'बीवी पगलू' कहकर चिढ़ाते हैं लोग, ओवैसी ने दिया था जवाब
ओवैसी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से खुद को 'बीवी पगलू' कहा हो। इसी साल अक्टूबर में एक जनसभा के दौरान भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया था, जिस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई थीं।
उस दौरान ओवैसी ने बताया था कि देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा उन्हें इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश भेजते हैं। कुछ लोग उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि वह अपने भाषणों में पत्नी का जिक्र काफी ज्यादा करते हैं। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें 'बीवी पगलू' भी कहा था।
इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने स्पष्ट किया था कि उन्हें इस तरह की बातों से कोई परेशानी या शर्मिंदगी नहीं है। उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि हां, वह 'बीवी पगलू' हैं और इस बात को मानने में उन्हें कोई झिझक नहीं है।
कौन हैं असदुद्दीन ओवैसी की पत्नी फरहीन ओवैसी?
ओवैसी के इस बयान के बाद उनकी पारिवारिक जिंदगी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। संसद की आधिकारिक वेबसाइट और सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी की पत्नी का नाम फरहीन ओवैसी है।
दोनों का निकाह 11 दिसंबर 1996 को हुआ था। ओवैसी और फरहीन ओवैसी की चार बेटियां हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.