उत्तर प्रदेश
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर किरकिरी के बीच NHAI RO विशाल गौतम का तबादला, जम्मू-कश्मीर भेजे गए

HIGHLIGHTS
- विशाल गौतम का तबादला जम्मू-कश्मीर किया गया है।
- अब्दुल बासित को यूपी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के बाद NHAI की काफी किरकिरी हुई थी।
यूपी में एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) विशाल गौतम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। उनकी जगह अब्दुल बासित को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद एनएचएआई की काफी किरकिरी हुई थी। इससे पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को भी पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह बरेली में तैनात रहे नवरत्न को नया प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया था।
हालांकि, विशाल गौतम के तबादले को उनके सहकर्मी सामान्य ट्रांसफर बता रहे हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर गड्ढों को लेकर हुई किरकिरी के बीच यह कार्रवाई पहले से तय मानी जा रही थी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.