दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, 14 नवंबर तक इन 6 स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

HIGHLIGHTS
- प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री टिकट काउंटर, मोबाइल एप और एटीवीएम पर बंद रहेगी।
- यात्रियों के परिजनों और परिचितों की प्लेटफॉर्म पर आवाजाही सीमित रहेगी।
- रेलवे ने त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है।
नई दिल्ली। दीपावली और छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर कुछ दिनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी।
छह प्रमुख स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार हॉल्ट और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 3 नवंबर से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बेचे जाएंगे।
यह रोक टिकट काउंटरों के साथ मोबाइल एप और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर भी लागू रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को ट्रेन में बैठाने के लिए उनके परिजन या परिचित भी प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन पहुंचते हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ जाती है।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होता है। ऐसे में अतिरिक्त लोगों को प्लेटफॉर्म पर आने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी छूट
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और निरक्षर यात्रियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसे यात्रियों की मदद के लिए उनके साथ आने वाले व्यक्ति को भी छूट मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.