ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने गिरफ्तारी वारंट को हाईकोर्ट में दी चुनौती

जबलपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। यह विवाद नवंबर 2020 में कोलकाता में आयोजित एक सभा के दौरान दिए गए उनके बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय को “गुंडा” कहा था।
इस टिप्पणी को लेकर आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में अभिषेक के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट में 1 मई 2021 से चल रही है, लेकिन अब तक अभिषेक बनर्जी किसी भी अदालत पेशी में शामिल नहीं हुए।
गैरहाजिरी को गंभीर मानते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याग्निक ने उनके खिलाफ 11 और 26 अगस्त 2025 के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी वारंट को चुनौती देते हुए अभिषेक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकल पीठ ने मामले में अंतरिम राहत पर सुनवाई पूरी की है और आदेश सुरक्षित रख लिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.