हापुड़ में CNG मास्टर वर्कशॉप और गोदाम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- आग लगते ही आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी।
- लकड़ी के सामान पर डिजाइनिंग का होता था काम।
- एफएसओ अरशद खान के नेतृत्व में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन।
हापुड़। नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित एक CNG मास्टर वर्कशॉप और गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लकड़ी के सामान पर किया जाता था डिजाइनिंग का काम
जानकारी के मुताबिक, जिस परिसर में आग लगी, वहां लकड़ी के सामान की डिजाइनिंग का काम होता था। परिसर में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची दमकल टीम
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसओ अरशद खान के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का मोर्चा संभाला। तीन फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटा विभाग
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। दमकल विभाग की पहली प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने के साथ ही आसपास की दुकानों और इमारतों को सुरक्षित रखना है। इसके साथ ही विभाग की टीम आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.