हापुड़ में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से गरमाया माहौल, पुलिस ने शुरू की जांच

HIGHLIGHTS
- पोस्टर सामने आने के बाद सपा नेताओं को सूचना दी गई
- सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे
- पुलिस और सपा नेताओं ने पोस्टर हटवा दिए
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ हापुड़ में विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद बुधवार सुबह राजनीतिक माहौल गरमा गया।
नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर अज्ञात लोगों ने अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पोस्टर लगाए। पोस्टर सामने आने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।
पोस्टर हटाए गए, लगाने वालों की तलाश तेज
पोस्टर पर लिखा था, 'सबको गाली, सबका अपमान, समाजवाद की यही पहचान।' वहीं, अखिलेश यादव की तस्वीर के नीचे 'जातिवादी सपाई' लिखा था। सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पोस्टर देखे और इसकी जानकारी सपा नेताओं को दी।
इसके बाद बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। मामला बढ़ता देख सपा नेताओं और पुलिस ने सभी पोस्टर हटवा दिए। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पोस्टर लगाने वाले की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और सपा नेताओं ने पोस्टर हटवा दिए। पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पहचान होने पर होगी कार्रवाई
सपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध जताने का यह तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच चल रही है और पोस्टर लगाने वालों की पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.