मुजफ्फरनगर: गुनियाजुड्डी में भाकियू सेवक की किसान पंचायत, जितेंद्र सैनी बने जिला उपाध्यक्ष

HIGHLIGHTS
- कार्यकर्ताओं और किसानों ने जितेंद्र सैनी का स्वागत किया।
- नवनियुक्त पदाधिकारी ने जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिया।
- किसानों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही गई।
मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल क्षेत्र के गांव गुनियाजुड्डी में भारतीय किसान यूनियन सेवक (भाकियू सेवक) की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से गांव गुनियाजुड्डी निवासी जितेंद्र सैनी को भाकियू सेवक का मुजफ्फरनगर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पंचायत के दौरान किसानों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का किसानों ने स्वागत किया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और किसानों ने जितेंद्र सैनी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज को मजबूत किया जाएगा।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने संगठन के पदाधिकारियों और किसानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। सैनी ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.