मुजफ्फरनगर: बसपा ने साल में तीसरी बार बदला जिलाध्यक्ष, आनंद प्रकाश को मिली जिम्मेदारी

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा नेतृत्व ने संगठन में बड़े फेरबदल किए हैं। पुष्पांकर पाल को हटाकर अब पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के आनंद प्रकाश को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पिछले एक साल में जिलाध्यक्ष पद पर तीसरी ताजपोशी है।
पिछले वर्ष मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश रवि के स्थान पर रविंद्र गौतम जिलाध्यक्ष बने थे, लेकिन केवल पांच माह बाद उन्हें हटाकर पुष्पांकर पाल को जिम्मेदारी दी गई थी। अब पार्टी ने चुनाव से पहले रणनीतिक बदलाव करते हुए आनंद प्रकाश को जिलाध्यक्ष पद सौंपा। आनंद प्रकाश संगठन में पिछले पांच वर्षों से विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आनंद प्रकाश ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत बनाना होगी। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश रवि, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल, प्रेमचंद गौतम, आजाद मावी, सुशील शर्मा, इरशाद त्यागी, कुलदीप प्रधान और इजहार प्रधान उपस्थित रहे।
विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है कि यह बदलाव हाल ही में आजाद समाज पार्टी की संविधान बचाओ रैली से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुष्पांकर पाल को जल्द ही किसी नई जिम्मेदारी दी जाने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.