मुजफ्फरनगर में लूट का खुलासा, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
- इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
- बरामदगी में लूटा गया मोबाइल, नगदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक शामिल है।
- यह मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है।
- कछौली निवासी संजीव कुमार ने 19 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मई को उनकी दुकान पर दो युवक कोल्डड्रिंक लेने के बहाने आए थे।
- इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने दुकान से मोबा…
मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बरामदगी में लूटा गया मोबाइल, नगदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक शामिल है।
यह मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। कछौली निवासी संजीव कुमार ने 19 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मई को उनकी दुकान पर दो युवक कोल्डड्रिंक लेने के बहाने आए थे। इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने दुकान से मोबाइल फोन और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और पहले से इंतजार कर रहे अपने तीसरे साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे।
चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे रोहाना चौकी इंचार्ज मोहित कुमार और आबकारी चौकी इंचार्ज शशि कपूर अपनी टीम के साथ दीदाहेड़ी–कल्लरपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद तीनों जंगल की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
दो साथी भी गिरफ्तार
घेराबंदी कर पुलिस ने घायल बदमाश के दो साथियों को भी मौके से पकड़ लिया। घायल आरोपी की पहचान फरमान पुत्र अय्यूब निवासी सल्फा, थाना कांधला (शामली) के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी सोनू पुत्र सत्यपाल निवासी लिसाड़ और सुएब पुत्र साबिर निवासी बल्वा के रूप में हुई है।
हथियार और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, लूटा गया रेडमी मोबाइल, 2150 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
पहले से आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घायल आरोपी फरमान पर शामली और मुज़फ्फरनगर में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.