खालिस्तानी आतंकी पन्नू के इशारे पर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर लिखे आपत्तिजनक नारे, पंजाब से तीन आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- सिंघु बॉर्डर पर नारे और खालिस्तान समर्थक ग्राफिटी बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार।
- दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पन्नू के निर्देश पर यह काम किया।
- CCTV फुटेज से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की।
दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर आपत्तिजनक नारे लिखने और खालिस्तान समर्थक ग्राफिटी बनाने के आरोप में पंजाब से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यह काम किया था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर सिंघु बॉर्डर पर नारे लिखने और ग्राफिटी बनाने के आरोप में इन तीनों को पकड़ा गया है। आतंकवादी संगठन एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी भी ली थी।
मामले में स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सिंघु बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों के बारे में सुराग मिले। पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने किया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.