चरथावल में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों का किया सत्यापन, अपराध से दूर रहने की दी हिदायत

HIGHLIGHTS
- हिस्ट्रीशीटरों को चरथावल थाने बुलाकर पुलिस ने जानकारी जुटाई।
- पुलिस ने वर्तमान पता और मोबाइल नंबर समेत जरूरी विवरण दर्ज किए।
- हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों और रोजगार से जुड़ी जानकारी भी ली गई।
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चरथावल थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, निवास और रोजगार से जुड़ी जानकारी जुटाई।
चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया। इस दौरान उनके वर्तमान पते, मोबाइल नंबर समेत अन्य जरूरी विवरण भी लिए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे तत्काल संपर्क किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत देते हुए किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी। उन्हें अपराध से दूर रहने और सामान्य जीवन जीने की सलाह दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन आगे भी जारी रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.