खतौली में फ्लिपकार्ट कर्मचारी ने तोड़ा दम, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

HIGHLIGHTS
- मृतक आकाश बिजनौर के हल्दौर का रहने वाला था।
- आकाश अपनी पत्नी नीतू के साथ खतौली में किराए पर रहता था।
- शनिवार देर रात कमरे से आवाज आने के बाद पत्नी वहां पहुंची।
मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर एक फ्लिपकार्ट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बिजनौर के हल्दौर निवासी राजकुमार के पुत्र आकाश के रूप में हुई है। आकाश अपनी पत्नी नीतू के साथ खतौली में जीटी रोड स्थित दो मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से में किराए पर रहता था। वह फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता था। इसी भवन के निचले हिस्से में विधायक मदन भैया का कैंप कार्यालय संचालित होता है।
शनिवार देर रात आकाश एक कमरे में था। कुछ देर बाद कमरे से आवाज आने पर उसकी पत्नी नीतू वहां पहुंची। आकाश की हालत देखकर नीतू ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि घटना के समय पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में थे। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.