इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक फटा, लैंडिंग के बाद मची अफरातफरी

HIGHLIGHTS
- हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को लैंडिंग के दौरान अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया। यह घटना मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के तुरंत बाद हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं और संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लैंडिंग के बाद हुआ धमाका बताया जा रहा है कि फ्लाइट (6E
- दोपहर करीब 3:32 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद, विमान में सीट 39-एफ पर बैठे एक यात्री के प…
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को लैंडिंग के दौरान अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया। यह घटना मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के तुरंत बाद हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं और संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
लैंडिंग के बाद हुआ धमाका
बताया जा रहा है कि फ्लाइट (6E108) दोपहर करीब 3:32 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद, विमान में सीट 39-एफ पर बैठे एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। यात्री ने तुरंत इसकी सूचना क्रू को दी, लेकिन इससे पहले कि स्थिति पूरी तरह संभाली जाती, डिवाइस में जोरदार धमाका हो गया और केबिन में धुआं भर गया।
विमान के अंदर मची अफरातफरी
धमाके के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई और विमान के भीतर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा के मद्देनजर इमरजेंसी गेट खोला गया, जिससे यात्रियों को तेजी से बाहर निकाला गया। इस दौरान धक्का-मुक्की में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके पैर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है।
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
घटना के बाद क्रू और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान के अंदर धुआं फैलने का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल एयरलाइन और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.