दिल्ली में एसडीईआरएफ के गठन की प्रक्रिया शुरू, सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर काम तेज

HIGHLIGHTS
- दिल्ली सचिवालय में एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई
- बैठक में अत्याधुनिक टीम के गठन को लेकर सुझाव और इनपुट लिए गए
- सरकार का लक्ष्य आपदा के समय तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है
दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिलीफ फोर्स (एसडीईआरएफ) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली सचिवालय में एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अत्याधुनिक एसडीईआरएफ टीम के गठन को लेकर जरूरी सुझाव और इनपुट लिए गए।
सरकार का लक्ष्य है कि आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली के पास अपनी प्रशिक्षित, सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली टीम हो। इसी उद्देश्य से एसडीईआरएफ के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
वहीं, सत्य निकेतन में राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने तत्परता और बेहतर समन्वय के साथ काम किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीआरएफ के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने समस्त दिल्लीवासियों की ओर से एनडीआरएफ की पूरी टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.