पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला, कहा- यह सलाह नहीं, सरकार की विफलता का सबूत

मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनता से तेल, गैस और सोने जैसी वस्तुओं के उपयोग में संयम बरतने की अपील को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पर कड़ा पलटवार करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश को पिछले 12 वर्षों में ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है, जहां सरकार अब लोगों को यह बताने लगी है कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, कहां जाना चाहिए और कहां नहीं। उन्होंने इसे उपदेश नहीं बल्कि सरकार की विफलता का संकेत बताया।
कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से त्याग की बात की है—सोना न खरीदने, विदेश यात्रा सीमित करने, पेट्रोल कम इस्तेमाल करने और घर से काम करने जैसी अपील की गई है। यह सलाह नहीं बल्कि असफलता का प्रमाण है।”मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न…
राहुल गांधी ने सरकार पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार बोझ जनता पर डाल दिया जाता है। उनके अनुसार, मौजूदा हालात में देश को इस स्थिति में पहुंचाना सरकार की नीतिगत नाकामी को दर्शाता है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक ऊर्जा संकट और खाड़ी क्षेत्र में तनाव का हवाला देते हुए लोगों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग सोच-समझकर किया जाए ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो।
प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, रेलवे को माल ढुलाई में प्राथमिकता देने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल की सलाह दी थी। साथ ही उन्होंने सोने की खरीद को फिलहाल टालने और वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की बात भी कही थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.