फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, पूछा- आदेश किसने दिया?

HIGHLIGHTS
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।
- पोस्ट में उन्होंने फॉर्म-6 में किए गए बदलाव का मुद्दा उठाया।
- राहुल गांधी ने बदलाव को गैरकानूनी किए जाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फॉर्म-6 में किए गए बदलाव को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में उन्होंने पूछा कि फॉर्म-6 में बदलाव करने का आदेश आखिर किसने दिया।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के आयुक्तों ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई है।
टीसीएस को लेकर भी राहुल गांधी ने पूछे सवाल
राहुल गांधी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपने पोस्ट में पूछा, “चुनाव आयोग में किसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को यह बदलाव करने का आदेश दिया? टीसीएस में किसने इस पर हस्ताक्षर किए? क्या ऐसा करने के लिए टीसीएस पर दबाव डाला गया था?”
एसआईआर के बाद फॉर्म-6 में बदलाव
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर चुके राज्यों में फॉर्म-6 में बदलाव किया है। इसके तहत एसआईआर के दौरान नाम कटने के बाद दोबारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी देना जरूरी नहीं होगा।
अब आवेदक को यह बताने की आवश्यकता नहीं होगी कि उसके माता-पिता या दादा-दादी का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज था या नहीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.