मुजफ्फरनगर में राणा स्टील समेत दो रोलिंग मिलों पर छापेमारी, APCS बंद मिलने पर रिपोर्ट लखनऊ भेजी

HIGHLIGHTS
- टीम सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल के नेतृत्व में पहुंची थी।
- क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश कुमार भी टीम में शामिल रहे।
- दोनों औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था की जांच की गई।
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुपालन को लेकर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार देर रात जिले की दो रोलिंग मिलों पर छापेमारी की। इनमें सपा नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील भी शामिल है। टीम ने राणा स्टील के साथ सर्वोत्तम रोलिंग मिल में भी प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था और लगाए गए उपकरणों की जांच की।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश कुमार के नेतृत्व में टीम दोनों औद्योगिक इकाइयों में पहुंची। अधिकारियों ने मिलों में प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए उपकरणों की स्थिति देखी और नियमों के अनुपालन की जांच की।
राणा स्टील में बंद मिले प्रदूषण नियंत्रण उपकरण
छापेमारी की जानकारी गुरुवार दोपहर बाद सामने आई। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के स्थानीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने अपराह्न करीब 3:30 बजे बताया कि राणा स्टील में जांच के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए उपकरण (APCS) बंद मिले।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट को आवश्यक कार्रवाई के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।
सर्वोत्तम रोलिंग मिल में भी हुई जांच
टीम ने सर्वोत्तम रोलिंग मिल में भी प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बुधवार रात अचानक हुई छापेमारी के बाद दोनों औद्योगिक इकाइयों में हलचल मच गई।
पहले भी सुर्खियों में रहा राणा परिवार
राणा स्टील सपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा से जुड़ी औद्योगिक इकाई है। इससे पहले अगस्त 2026 में राणा परिवार और उससे जुड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर ईडी की कार्रवाई भी सुर्खियों में रही थी।
इससे पहले छापेमारी के दौरान GST टीम पर हमले को लेकर भी राणा स्टील और राणा बंधु सुर्खियों में रह चुके हैं।
अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राणा स्टील में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण बंद मिलने को लेकर रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.