सुकमा में आईईडी डिफ्यूज करते समय जोरदार विस्फोट, CRPF के 4 जवान घायल

HIGHLIGHTS
- सुकमा जिले में सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
- अभियान के दौरान जवानों को संदिग्ध विस्फोटक उपकरण मिला।
- आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए मौके पर एटीटी टीम पहुंची थी।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एलाड़मड़गु कैंप के पास आईईडी डिफ्यूज करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची एटीटी टीम ने आईईडी को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।
चार जवान घायल
विस्फोट में एटीटी टीम के एएसआई एमके तिवारी और सीआरपीएफ की 50वीं वाहिनी के एएसआई अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें बताई जा रही हैं।
घायलों को हायर सेंटर ले जाने की तैयारी
हादसे के बाद घायल जवानों को तत्काल कोंटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए तेलंगाना के भद्राचलम स्थित हायर सेंटर ले जाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.