मुजफ्फरनगर में धूं-धूं कर जला ट्रक, आग की लपटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

HIGHLIGHTS
- कवाल गांव के पास डिवाइडर से टकराया था ट्रक।
- टक्कर के बाद वाहन में अचानक आग भड़क उठी।
- चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई अपनी जान।
मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात भीषण आग की चपेट में आए ट्रक का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रक धूं-धूं कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। आग की ऊंची लपटों के साथ चारों ओर धुआं उठता नजर आ रहा है। दमकल विभाग की टीम ट्रक को चारों तरफ से घेरकर आग बुझाने में जुटी दिखाई दे रही है।
कवाल गांव के पास हुआ था हादसा
वायरल वीडियो जानसठ कोतवाली क्षेत्र में कवाल गांव के पास पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे का बताया जा रहा है। मंगलवार रात करीब 9 बजे चलते समय ट्रक डिवाइडर से टकरा गया था। टक्कर के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई।
आग तेजी से फैलने के बाद चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वायरल वीडियो में ट्रक पूरी तरह आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है। सड़क पर ऊंची लपटें उठती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरों से घटना को रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं।
दमकल ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपी-112 और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
कुछ देर प्रभावित रहा यातायात
हादसे के बाद पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे कराया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को सुचारू कर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.