रवि किशन का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- यूपी की जनता नहीं चाहती गुंडा-माफिया राज

HIGHLIGHTS
- सांसद रवि किशन ने 2017 से पहले के हालात का किया जिक्र।
- हत्या, अपहरण और जमीन कब्जे को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना।
- गरीब परिवारों के लिए कल्याण मंडपम की सुविधा पर दिया जोर।
गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता फिर से गुंडा और माफिया राज नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में हत्या, अपहरण और जमीनों पर कब्जे का माहौल था। जनता उस दौर को देख चुकी है और अब उसे दोबारा वापस नहीं आने देगी।
शनिवार को कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में सांसद ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटी की शादी सबसे बड़ी चिंता होती है। बड़े मैरिज हॉल का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल होता है।
रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों की इस परेशानी को समझते हुए कल्याण मंडपम की परिकल्पना की। यहां 11 से 25 हजार रुपये में शादी समेत अन्य सामाजिक आयोजन किए जा सकेंगे।
सांसद ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और बेटियों की शादी के लिए सहायता जैसी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है।
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए रवि किशन ने कहा कि जनता पूछ रही है कि उसे दोबारा गुंडे-माफिया चाहिए या सुरक्षित माहौल। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी और योगी आदित्यनाथ तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.