दिल्ली मेट्रो यात्रियों को राहत, छह स्टेशनों के सभी गेट फिर से खुले

HIGHLIGHTS
- सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद किए गए छह मेट्रो स्टेशनों के गेट खोल दिए गए हैं।
- DMRC ने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की।
- राजीव चौक, जनपथ और मंडी हाउस समेत छह स्टेशन प्रभावित हुए थे।
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। SIR के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सोमवार (12 अक्टूबर) को बंद किए गए छह मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री और एग्जिट गेट अब खोल दिए गए हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी। संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा भी बहाल कर दी गई है।
छह मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही बहाल
DMRC के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा भी फिर से शुरू हो गई है।
इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते 12 अक्टूबर को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने की सूचना दी गई थी।
ये छह स्टेशन किए गए थे बंद
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिन छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखे गए थे, उनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय (सेंट्रल सेक्रेटेरिएट) और बाराखम्बा रोड मेट्रो स्टेशन शामिल थे।
सुरक्षा एजेंसियां कर रही थीं स्थिति की समीक्षा
DMRC ने पहले जानकारी दी थी कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके अनुसार जरूरी अपडेट साझा किए जाएंगे। अब निगम ने सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोलने की जानकारी दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.