अमेठी में सड़क हादसा, आमने-सामने टकराईं दो बाइकें; रिटायर्ड जेई ने दम तोड़ा

HIGHLIGHTS
- हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास हुआ।
- मृतक रामचंद्र तिवारी सिंचाई विभाग से अवर अभियंता पद से रिटायर हुए थे।
- सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यूपी के अमेठी में शुक्रवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त जेई रामचंद्र तिवारी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली।
हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हथकिला गांव के पास हुआ। दुर्घटना में गांव निवासी रामचंद्र तिवारी की जान चली गई। वह सिंचाई विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद से सेवानिवृत्त थे। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवकों के भी घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। सभी ने परिजनों से मुलाकात की और घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना दी।
कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.