उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

HIGHLIGHTS
- मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।
- सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं।
- आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तेज से अति तेज दौर आने के आसार जताए गए हैं।
हरिद्वार में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को हरिद्वार जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम मयूर दीक्षित ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.