दिल्ली-NCR में जन्माष्टमी पर बदला मौसम, कई इलाकों में तेज बारिश; गर्मी-उमस से मिली राहत

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई।
- नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी वर्षा दर्ज की गई।
- बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई।
नई दिल्ली। जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से बनी गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम सुहावना होने से जन्माष्टमी के आयोजनों में शामिल लोगों को भी राहत मिली।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया था। हालांकि, ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में मानसून के एक सिस्टम और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भी तड़के से दोपहर और देर रात के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। हालांकि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.