टेलीग्राम ग्रुप में बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचती थी महिला, गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- फिरोजाबाद में 29 वर्षीय पूजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- टेलीग्राम के जरिए वीडियो शेयर और बेचने का आरोप।
- पूछताछ में छह माह से अधिक समय से गतिविधि चलाने की बात सामने आई।
फिरोजाबाद में टेलीग्राम के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री के वीडियो डाउनलोड करने, शेयर करने और बेचने के मामले में गिरफ्तार 29 वर्षीय पूजा बेहद गोपनीय तरीके से इस कथित काले कारोबार को चला रही थी। बताया जा रहा है कि उसने अपने ससुराल और मायके के लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं होने दी।
पूजा अपने मोबाइल फोन को लेकर काफी सतर्क रहती थी। उसने फोन में कई तरह के सुरक्षा लॉक लगा रखे थे और अपने सगे भाइयों को भी मोबाइल छूने नहीं देती थी। परिवार का कोई सदस्य जब उसके फोन के पास जाता, तो वह तुरंत विवाद करने लगती थी। परिजन इसे उसकी निजी पसंद मानकर नजरअंदाज करते रहे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसी मोबाइल के जरिए इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री का नेटवर्क चलाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने पूजा माथुर को गिरफ्तार कर रजावली थाने पहुंचाया। इसके बाद जब पूरे रैकेट का खुलासा हुआ तो जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले और भाई बदहवास हालत में थाने पहुंच गए।
पुलिस और अधिकारियों ने जब परिजनों को पूजा की गतिविधियों, टेलीग्राम ग्रुप और वहां बेचे जा रहे बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो के बारे में बताया तो वे स्तब्ध रह गए। अपनी ही बहन की इस हरकत की जानकारी मिलने के बाद भाइयों और परिजनों को गहरी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सच सामने आने के बाद परिजन थाने में सिर झुकाकर रो पड़े।
पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कथित काली कमाई की रकम पूजा किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर कर रही थी।
छह माह से अधिक समय से चला रही थी यह धंधा
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह छह माह से अधिक समय से यह काम कर रही थी। वह टेलीग्राम ग्रुप में लोगों को जोड़ती थी और वीडियो के लिंक उपलब्ध कराने के बदले 100 से 500 रुपये प्रति वीडियो तक लेती थी।
यह रकम वह अपने यूपीआई खाते के जरिए बैंक में ट्रांसफर कराती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति को छोड़कर मायके में ही रह रही है।
पुलिस अब उसके मोबाइल का डाटा, बैंक खातों और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े अन्य संदिग्ध ग्राहकों के बारे में गहराई से जांच कर रही है।
भाइयों को भी मोबाइल छूने नहीं देती थी पूजा
पूजा अपने मोबाइल को लेकर इतनी सतर्क रहती थी कि उसने उस पर कई सुरक्षा लॉक लगा रखे थे। वह अपने सगे भाइयों तक को फोन हाथ लगाने नहीं देती थी। परिवार का कोई सदस्य मोबाइल के पास जाता तो वह तुरंत विवाद शुरू कर देती थी।
परिजन लंबे समय तक उसके इस व्यवहार को उसकी निजी पसंद समझते रहे। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि मोबाइल में इंटरनेट के जरिए बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री के कथित कारोबार का नेटवर्क छिपा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.